फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   high tension line wire, broken wall

टूटी दीवार के सहारे जा रही लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Thu, 19 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
high tension line wire, broken wall
एच टी लाइन पर गिरा पेड़ - फोटो : LALITPUR
पुलवारा/ललितपुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही कर कसबे के जल संस्थान वाली गली में एक भवन की जर्जर दीवार पर लोहे का एंगल लगाकर बिजली की लाइन निकाल दी। ऐसे में क्षतिग्रस्त दीवार पर बिजली का एंगल लगा होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

कस्बा के जल संस्थान वाली गली निवासी विशाल गुप्ता का कहना है कि करीब 15 साल पहले उनके मकान के ऊपर दीवार पर तत्कालीन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लाइन खींचने के लिए एक लोहे का एंगल लगा दिया था। उसी एंगल से तारों को निकाला गया। दीवार का कोई सपोर्ट न होने के कारण आंधी के कारण दीवार का दरकना शुरू हो गया और अब तो दीवार गिरने की कगार पर है। दीवार की मरम्मत से पहले एंगल हटाना होगा। इस संबंध में क्षेत्रीय विद्युत अधिकारियों से कई बार कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया कि इस दीवार के नीचे उपडाकघर संचालित है और इसी मार्ग पर परिषदीय स्कूल भी पड़ता है। घनी बस्ती होने के कारण दिन-रात लोगों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

जर्जर दीवार पर लोहे का एंगल लगे होने का मामला संज्ञान में आया है पांच दिनों में वहां पोल लगवाकर एंगल से तार उस पर शिफ्ट करा देंगे। - महेश कुमार, एडीओ
एचटी लाइन पर गिरा पेड़
ललितपुर। शहर के सिद्दन मंदिर के निकट एचटी लाइन पर एक पेड़ गिर जाने के बाद भी अब तक उसे नहीं हटाया गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर पूरे दिन लोगों का आवागमन बना रहता है। शहर के इस व्यस्तम मार्ग पर पेड़ तारों पर गिरने की जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed