फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   High school student committed suicide Was upset due to science paper

जिंदगी पर भारी अंकों का खेल: विज्ञान का पेपर हुआ खराब तो छात्र ने दी जान, मां से बोला- पास हो भी गया तो कम नंबर आएंगे

Fri, 08 Apr 2022 07:07 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

हाईस्कूल के छात्र ने कीटनाशक दवा का सेवन कर जान दे दी। वह विज्ञान का पेपर सही न होने की वजह से परेशान था। परिजनों ने काफी समझाया। लेकिन छात्र ने ऐसे रास्ता चुना जिससे हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया।

विज्ञापन
High school student committed suicide Was upset due to science paper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महरौनी थाना क्षेत्र के गांव लरगन निवासी हाईस्कूल के छात्र ने विज्ञान का पेपर सही तरीके से हल न कर पाने पर बृहस्पतिवार को कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महरौनी के ग्राम लरगन निवासी रविंद्र (15) पुत्र देशपत नगर के एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को विज्ञान का पेपर देकर जब वह घर लौटा तो उसने बताया कि पेपर कठिन होने के कारण खराब हो गया। इससे वह अधिक परेशान हो गया। बृहस्पतिवार शाम परिजनों से बातचीत करने के बाद वह अचानक उठकर चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो मां ने रविंद्र की बुआ के लड़के सोनू को देखने के लिए भेजा। रविंद्र खेत के निकट बने कुएं पर कीटनाशक दवा पी रहा था। इस पर सोनू ने उसके हाथ से कीटनाशक की शीशी छीनकर फेंक दी। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रविंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्र ने मां को बताया पेपर गया खराब

रविंद्र जब हाईस्कूल का विज्ञान का पेपर देकर घर वापस आया। घर में उसने अपनी मां को बताया कि विज्ञान का पेपर था। जो तैयारी करके गए थे, उसमें से कुछ ही नहीं आया। इससे पेपर खराब हो गया है। अब उत्तीर्ण होने की संभावना तक कम लग रही है। उत्तीर्ण हो भी गए तो कम नंबर आएंगे। इसकी जानकारी मां ने परिजनों को दी। इस पर सभी लोग रविंद्र पर नजर रख रहे थे।


 

कपड़े पहनने की संभावना के चलते नहीं दिया ध्यान

परिजनों को रविंद्र का परीक्षा में पेपर खराब होने की जानकारी थी। इससे सभी लोगों ने समझाया और नजर भी रखे हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम को अर्दनग्न था, घरवालों के साथ बैठा था। जहां से उठकर निकला तो घरवालों ने कपड़े पहनने के लिए उठने का अनुमान लगाया। इससे उस समय ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed