फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hero cup cricket

महिला हीरो कप विजेता बनी स्टार स्पोर्ट्स

Thu, 25 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 25 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
hero cup cricket
ललितपुर। जिला क्रिकेट ऐसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे प्रथम महिला हीरो कप क्रिकेट की विजेता स्टार स्पोर्ट्स की टीम रही। फाइनल मुकाबले में स्टार स्पोर्ट्स की टीम ने ललितपुर इलेविन की टीम को 44 रन के हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


नेहरु महाविद्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम महिला हीरो कप सीरीज के अंतिम दिन के मैच में ललितपुर इलेविन की कप्तान अंजनी यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। स्टार स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 134 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें अभिलाषा राजा ने पांच चौकों की मदद से 58 रन बनाए। मीरा ने दो चौकों की मदद से 19 रन, कीर्ति ने 15 रन के स्कोर में एक छक्का भी जड़ा। ललितपुर इलेविन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंजनी यादव ने चार विकेट लिए। जवाब में उतरी ललितपुर इलेविन की टीम मात्र 90 रन पर ही सिमट गई, जिसमें अंजनी यादव ने तीन चौकों की मदद से 24 रन, दीक्षा मिश्रा ने तीन चौकों की मदद से 18 रन, सुभिज्ञा चतुर्वेदी ने तीन चौकों की मदद से 16 रन का ही योगदान दिया। इस प्रकार स्टार स्पोर्ट्स की टीन ने यह फाइनल मुकाबला 44 रन से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। स्टार स्पोर्ट्स की टीम में गेंदबाजी करते हुए कीर्ति ने चार विकेट, अभिलाषा ने दो विकेट और रचना ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन

 
अंतिम दिन के मैच की समापन कर्ता ऊषा जायसवाल और कमलेश जैन रहीं। प्रथम पुरस्कार विजेता टीम और द्वितीय पुरस्कार उपविजेता टीम और तृतीय पुरस्कार आजाद क्लब की कप्तान शिवानी खटीक को हीरो संचालक सुधीर श्रीवास्तव ने प्रदान किया। फाइनल मैच की वूमैन ऑफ द मैच अभिलाषा राजा और वूमैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दीक्षा मिश्रा को प्रदान किया गया। तीनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इससे पहले प्राचार्य पूनम मलिक ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, टूर्नामेंट के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, प्रीति मिश्रा,  सुधीर श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, मु. नईम, भान सिंह परमार, राजेंद्र मोहन दुबे, संतोष कुमार, गब्बर सेन, प्रियांशु चौबे, अक्षय दुबे, आमरि बजाज, शिवांस तिवारी, राजकुमार साहू, मनोज साहू, मनोज जैन, ध्रुव मिश्रा, शिवम यादव, आशीष परिहार, माजिद पठान बजाज, आमिर खान बजाज आदि मौजूद रहे। स्कोरर की भूमिका विजय सिद्घार्थ, आफताब और कॉमेंट्री आशीष तिवारी एवं सलमान खान ने की। टूर्नामेंट के संयोजक बृजबिहारी मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed