फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hell strong in village farmer dream is distroy

गांवों में गिरे ओले, किसानों के सपने हुए चकनाचूर

Sat, 04 Jan 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hell strong in village farmer dream is distroy
ओला बारिश से खेत में बिछी फसल - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। तहसील क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि को हुई बारिश और तेज हवा के साथ ओले गिरने से किसानों के सपने चकनाचूर हो गए । सुबह किसानों ने जब फसल बर्बाद देखी तो वह खेतों पर ही गमगीन होकर अपने नसीब को कोसते हुए ओले एकत्रित कर तहसील मुख्यालय के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

बैसे तो समूचे तहसील क्षेत्र में बारिस के साथ साथ तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई है और किसानों द्वारा बोयी गयी फसलों की नुकसान हुआ है ।
परन्तु तहसील के अंतर्गत ग्राम छापछौल में प्रकृति ने ओलावृष्टि के रूप में ऐसा कहर बरपाया कि किसान व किसान के परिवार सहम कर रह गये।
किसान लगातार प्राकृतिक आपदा के चलते अपनी फसलें वर्बाद होती देखता चला आ रहा है । इस वर्ष भी प्राकृतिक आपदा (अतिवृष्टि) से ख़रीव में बोयी गयी फसलें नष्ट हो गयी थी । फिर जैसे तैसे किसानों ने रबी की फसलों की तैयारी कर गेंहू, मटर,मसूर, चना, सरसो की फसलें कर्ज लेकर बोयी थी। फसलें अच्छी होने से किसान पिछला घाटा भूलता जा रहा था।लेक़िन गुरुवार की रात्री में हुई ओलावृष्टि से फिर एक बार किसानों के मुँह का नीबाला छिन गया।
विज्ञापन

आज तहसील परिसर में ग्राम छापछौल के किसानों ने उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद को प्रार्थना पत्र दिया और साथ लाये बोरों में भरकर ओले भी दिखाए ।और मुआवजा दिलाये जाने की माँग की । मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार श्याम मणि त्रिपाठी को आंच कर रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र पर ग्राम प्रधान घनश्याम कुशबाहा , जगत राम, मलखान,अशोक,रमेश,धनी राम,गनपत,मनोज,मुन्ना,मुकेश,कंछेदी,प्यारे लाल,धनी राम, सुरेश सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed