फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Heat havoc: Heat stroke and vomiting-diarrhea patients reach 60 percent

गर्मी का कहर : 60 फीसदी तक पहुंचे हीट स्ट्रोक और उल्टी-दस्त के मरीज, गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक, उल्टी दस्त आदि बीमारियों के प्रतिदिन करीब 500 मरीज ओपीडी में आ रहे

Thu, 09 May 2024 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Heat havoc: Heat stroke and vomiting-diarrhea patients reach 60 percent
ललितपुर। जनपद में गर्मी का बढ़ता सितम लोगों पर कहर ढा रहा है। अधिक गर्मी पड़ने से लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या 60 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उमस और धूप बढ़ने से त्वचा रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है। जिला अस्पताल में बुधवार को 860 मरीज आए, जिसमें करीब 500 मरीज इन्हीं बीमारियों से परेशान रहे। महिला अस्पताल में भी मरीजों की भरमार बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहा। भीषण गर्मी की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय धूप में अधिक देर तक रहने से कई लोग हीट स्ट्रोक (लू लगने) के शिकार हो रहे हैं। वहीं गर्मी और खानपान में लापरवाही बरतने के चलते पेट खराब होने की समस्या हो रही है। इससे डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 850 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में उपचार को आ रहे हैं। इनमें 60 फीसदी मरीज लगभग 500 उल्टी-दस्त और पेटदर्द के आ रहे हैं। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन लग रही हैं। वहीं, अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज त्वचा रोग से संबंधित आ रहे हैं। बुधवार को अस्पताल में आए मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगना पड़ रहा है। यही स्थिति शहर के निजी अस्पतालों में भी बनी हुई। अस्पताल के वॉर्डों में भी पलंग फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वॉर्ड भी फुल चल रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम में पानी की कमी के कारण उल्टी और दस्त अधिक होने की संभावना रहती है। कारण गर्मी में पसीना अधिक बह जाता है, इससे पानी के कारण उल्टी व दस्त व पेशाब में जलन होने लगती है। ऐसे में नियमित रूप से पानी पिएं। पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। धूप में निकलने से बचाव करें। संतुलित मात्रा में आहार लेते रहें। वासी भोजन व गरिष्ठ खाना खाने से परहेज करें। डॉक्टरों का कहना है कि धूप से आने के बाद तत्काल ठंडा पानी अथवा बर्फ का सेवन न करें। अन्यथा बीमारियां घेर सकती हैं। इस मौसम में खासतौर से बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।


इस तरह करें बचाव
- गर्मी के मौसम में हल्के व फुल कपड़े पहनकर बाहर निकलें।
- शादी या अन्य समारोह में वासा भोजन करने से बचें।
- गीले कपड़ों को न पहने।
- घर में ओआरएस और इलेक्ट्राल का पैकेट रखें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

यह रही मरीजों की संख्या
29 अप्रैल 2024 - 811
30 अप्रैल - 867
एक मई - 838
दो मई - 812
तीन मई - 867
चार मई - 825
छह मई - 893
सात मई - 851
आठ मई - 860


गर्मी के मौसम में बाहर निकलने से बचें। अधिक मात्रा में पेयजल पदार्थ पिएं। बाहर निकलने पर गमछा से सिर को ढकें। खुली वस्तुओं के सेवन करने से परहेज करें। - डॉ. अंबिका दुबे, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed