फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hear farmers problems in chaupal

किसान महाकुंभ अभियान में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Mon, 11 Feb 2019 01:03 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Mon, 11 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
hear farmers problems in chaupal
kisan chaupal - फोटो : demo

विज्ञापन
ललितपुर। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रविवार को किसान महाकुंभ अभियान के तहत ग्राम बम्हौरीकलां में एक जनचौपाल का आयोजन किया गया, इसमें किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।   

जनचौपाल के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए छह हजार रुपए प्रतिवर्ष दी जाने वाली राशि शीघ्र ही किसानों के खातों में उन तक पहुंचाई जाएगी एवं किसान बीमा राशि भी शीघ्र ही किसानों को उनके खातों में प्राप्त होगी और यह सर्वप्रथम ललितपुर जिले को आवंटित होने वाली है। जनचौपाल में किसानों ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवं शासन प्रशासन से वार्ता कर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सविता, नगर अध्यक्ष आशीष हुंडैत, नगर महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजपूत, नगर महामंत्री नीतेश संज्ञा, विनोद राय, नीरज सेन, ग्राम प्रधान मुन्नालाल अहिरवार, प्रताप तिवारी, डा.बालकिशन राजपूत, रामलाल कुशवाहा, बबलू तिवारी, लखन राजपूत, खिलान सिंह, जानकी कुशवाहा, सुदेश झा आदि उपस्थित रहे। किसान मोर्चा ने 11 फरवरी को ग्राम बिरधा में सुबह 11 बजे किसान महाकुंभ अभियान के समापन पर होने वाली जनचौपाल में आने का आमंत्रण भी दिया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के सरकार के सिंचाई मंत्री सूर्यप्रताप शाही उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed