फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   health worker bribe video viral

स्वास्थ्य कर्मी का पैसे लेते वीडियो वायरल

Wed, 14 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
health worker bribe video viral
note - फोटो : note
स्वास्थ्य कर्मी का पैसे लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग में लगातार जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अब एक वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी के एक कर्मचारी का वायरल हो रहा है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी बच्चों से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के एवज में पैसे लेता नजर आ रहा है। मामले की जानकारी होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच बिठा दी है।
तहसील महरौनी अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। इसके लिए विद्यार्थियों की अस्पताल में अधिक भीड़ जुट रही है। जिस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाए जाने के एवज में सौ से लेकर पांच सौ रुपये की मांग की जा रही है। सोमवार को एक छात्र ने पैसों की मांग से परेशान होकर कर्मचारी का पैसे लेते एक वीडियो बना लिया। इसमें संबंधित स्वास्थ्य कर्मी साफ तौर पैसे लेते नजर आ रहा है। जिसे वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीएचसी महरौनी में स्वास्थ्य कर्मचारी के मामले में जांच बिठा दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
बाक्स
एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी के नाम पर लिए जा रहे पैसों को रोके जाने की मांग का लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में बताया कि विद्यार्थियों से अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई निर्धन छात्र स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं। इससे आईटीआई में प्रवेश लेने से वंचित हो सकते हैं। ज्ञापन पर तहसील संयोजक अतुुल वैद्य, आजाद सिंह चौहान, आशीष साहू, कृष्ण कुमार आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed