फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Health units will conduct 100-day screening to find tuberculosis patients.

Lalitpur News: क्षय रोगी खोजने के लिए स्वास्थ्य इकाइयों पर 100 दिन होगी स्क्रीनिंग

Fri, 06 Feb 2026 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Health units will conduct 100-day screening to find tuberculosis patients.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में क्षय रोगी खोजने के लिए 100 दिन तक स्वास्थ्य इकाइयों पर अभियान चलाया जाएगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें डायबिटीज, एल्कोहल, तंबाकू व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांच होगी। रोग की पुष्टि होने पर उपचार मुहैया कराया जाएगा। साथ में रहने वालों को भी संक्रमण नियंत्रण की दवा दी जाएगी।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के अंतर्गत 100 दिन सघन टीबी अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य इकाइयों पर आने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच होगी। इनमें शुगर, एल्कोहल लेने वाले, तंबाकू व अन्य धूम्रपान करने वाले लोगों की गहनता से स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में पुष्टि होने पर संदिग्ध रोगी की बलगम व एक्स-रे जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर रोगी को उपचार मुहैया कराया जाएगा। साथ ही साथ में रहने वालों को चिह्नित कर स्क्रीनिंग होगी। साथ ही टीबी के संक्रमण की रोकथाम के लिए डीपीटी (ट्यूबर प्रेवेंटिव ट्रीटमेंट) दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
प्रत्येक इकाई पर 20 फीसदी की होगी जांच
स्वास्थ्य इकाई पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों की स्क्रीनिंग नहीं होगी। ओपीडी में आने वाले मरीजों में 20 फीसदी की ही स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी स्क्रीनिंग करेंगे। यहां पर संदिग्ध होने पर मरीज को जांच के लिए सीएचसी, जिला क्षय रोग केंद्र भेजा जाएगा। पुष्टि होने के बाद मरीज को दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्वास्थ्य इकाइयों पर होगी स्क्रीनिंग
- मेडिकल कॉलेज
- जिला क्षय रोग केंद्र
- छह सीएचसी
- 23 पीएचसी
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर
---
यह हैं टीबी के लक्षण
- दो सप्ताह से अधिक खांसी होना।
- लंबे समय तक बुखार आना ।
- रात में पसीना आना।
- मुंह से खून आना।
- सीने में दर्द होना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।
- वजन कम होना।
- भूख न लगना ।
- थकान होना
- गर्दन में गिल्टी / गांठे होना।

वर्जन
100 दिन तक स्वास्थ्य इकाइयों पर क्षय रोग खोजी अभियान चलाया जाएगा। इसमें आने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के 20 फीसदी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। - डॉ. आरएन सोनी, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed