{"_id":"6ac5572e73a4cec7470d3069","slug":"health-check-up-camp-organized-in-the-chandera-industrial-area-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164632-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: औद्यौगिक क्षेत्र चंदेरा में आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: औद्यौगिक क्षेत्र चंदेरा में आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
विज्ञापन
शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराते मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान
ललितपुर। औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा में श्रम विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। इसमें 250 मजदूरों का चिकित्सीय परीक्षण कर प्राथमिक परामर्श दिया गया। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने शिविर का शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 20 निर्माण श्रमिकों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र दिए। असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड ने ई-श्रम कार्ड वितरित किए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना ट्रेडर्स के कार्ड भी बांटे गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान में निर्माण श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीयन और नवीनीकरण किया जा रहा है। श्रमिकों को संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को श्रम अधिनियम के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक चिकित्साधिकारी राजेश भारती,चिकित्सा अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर पर उद्योग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश बढेरा,स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश जैन,नीतेश जैन महामंत्री और राजवीर सिंह कोषाध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए।