फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Health and wellness will open in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Fri, 22 Nov 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Health and wellness will open in rural areas
ग्राम अर्जुन खिरिया में निर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए 33 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना की जा रही है। इन सेंटर पर मर्ज से संबंधित जानकारी के साथ- साथ जांच और उपचार की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र तो दूर जिला मुख्यालय पर भी चिकित्सकों की कमी किसी से छिपी नहीं है। चिकित्सकों की कमी और उपकरणों के अभाव में प्रतिदिन मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। जब यह स्थिति मुख्यालय की है, तो ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जिले में अभी कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सामान्य से मर्ज के लिए भी जिला मुख्यालय तक आना पड़ रहा है। अन्यथा की स्थिति में झोलाछाप चिकित्सकों को अधिक पैसे देकर उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्थापना की जा रही है। जहां पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का सामान्य बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी। टीकाकरण, जननी सुरक्षा और प्रसव से संबंधित सुविधाएं मिल सकेंगी। एनसीडी सेल के अंतर्गत आने वाली सुविधाएं भी मरीजों की दी जाएंगी। गैर संचारी रोगों की जांच हो सकेगी। मरीजों को दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। गंभीर मरीजों को रेफर किया जाएगा। मौसमी की बीमारियों के प्रति जागरूक करने की सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, प्रेगनेंसी टेस्ट, यूरीन टेस्ट फॉर एल्ब्यूमिन के साथ ही तीनों प्रकार के कैंसरों की जांच की जाएगी।
मड़ावरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बमराना, ककरुआ, बगौनी, जलंधर, सौंरई, धौरीसागर, ब्लाक जखौरा के अंतर्गत ग्राम गैंचवारा, हर्षपुर, पिपरा, दावनी, निवाई, बम्हौरीकलां, धुरवरा, घिसौली, राखपंचमपुर, लागौन, ननौरा, थनवारा ब्लाक तालबेहट के ग्राम गेवरा गुंदेरा, कंधारीकलां, चुरावनी, सुनौरी, खांदी, धमना, रामपुरा कठवर, धनगौल, सेरवास कलां, बरीकलां, बनगुवांकलां, जमालपुर व ब्लॉक महरौनी के ग्राम छायन, मिदरवाहा, उल्दन कलां आदि ग्रामों में सेंटरों की स्थापना कराई जाएगी।

30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के कक्ष के निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। 26 सीएचओ को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बैठाकर केंद्र संचालित किया जा रहा है। चार पर कर्मचारी नहीं आए है। इस वर्ष 33 सेंटरों का निर्माण और किया जाएगा। जहां पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- डॉ. मुकेश दुबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed