फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hanging sucide women

रस्सी से लटका मिला महिला का शव

Thu, 05 Dec 2019 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hanging sucide women
ललितपुर। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पति ने देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम विजयपुरा के मजरा हंसारबाब निवासी राधा (40) पत्नी राममनोहर कुशवाहा मंगलवार को घर पर ही थी, उसका पति मिस्त्री है। रात करीब आठ बजे घर आया और खाना खाने के बाद वह खेत पर सोने के लिए चला गया। महिला घर में अकेली थी और उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर मंगलवार की रात में कमरे में पंखे के कुंदे पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गई, जिससे मौत हो गई। पति राममनोहर सुबह करीब छह बजे जब घर पहुंचा और पत्नी को आवाज लगाई तो वह नहीं बोली। इसके बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी राधा फांसी पर लटक रही थी। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed