{"_id":"62433de5a9fdc8658c14ef28","slug":"hanging-lalitpur-news-jhs2176272164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडिंग- पिता के साथ मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडिंग- पिता के साथ मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां में पहाड़ी के किनारे एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि युवक की एक लड़की से बातचीत होती थी और यह बात उनके परिजनों तक पहुंच गई। जिस पर परिजनों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। जिससे युवक आहत था।
थाना बालाबेहट अंतर्गत गांव महोली निवासी अनिल यादव (19) के पिता फूल सिंह यादव की कस्बा पाली में डेयरी है। सोमवार दोपहर में करीब बारह बजे उसके पिता फूल सिंह जब डेयरी पर था, तब कस्बा के ही दो लोग आए और उसके बेटे को पूछते हुए गाली गलौज करने लगे। उन लोगों ने बेटे को सबक सिखाने की बात करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट कर दी और धमकाकर चले गए।
जिस पर फूलसिंह ने बेटे अनिल को फोन पर घटना बताई और मारपीट की शिकायत करने कुछ देर बाद थाने पहुंच गया। पिता मारपीट करने वालों की शिकायत थाने में देकर लौट आया। फिर दोपहर में करीब ढाई बजे उसे गांव डोंगराकलां के ग्रामीणों ने फोन करके बताया कि उसके बेटे अनिल ने पहाड़ी के किनारे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
जिस पर वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता फूल सिंह ने बताया कि उसका बेटा एक लड़की से बात करता था। जिसके बारे में लड़की के परिजनों को भी पता था। सोमवार को दोपहर में लड़की के परिजन कस्बा पाली में उसकी दुकान पर आए और बेटे को सबक सिखाने की बात करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। उन्होंने उसके बेटे को भी मारा पीटा। इससे क्षुब्ध होकर उसके बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उसके यह भी बताया कि उसके बेटे अनिल का रिश्ता तय हो गया था और आगामी पांच मई की उसकी शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसकी मां की पांच वर्ष पहले ही मौत हो गई थी।
आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत कस्बा पाली में प्रेम प्रसंग में पिता के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने से बेइज्जती होने पर युवक द्वारा फांसी लगाने के मामले में पाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक मोहल्ला निवासी इस्माइल खान एवं पप्पू खान के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
युवक ने एक लड़की से बात करता था, लेकिन कुछ दिनों से लड़की ने बात बंद कर दी थी, जिस पर लड़के ने लड़की से बात करने का प्रयास किया। यह बात उसके परिजनों को पता लग गई, जिसकी वजह से क्षुब्ध होकर लड़के ने फांसी लगा ली। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक