फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Handpump water with come sand

हैंडपंप के पानी के साथ आती है बालू

Fri, 01 May 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Handpump water with come sand
पाली। वार्ड कुरयाना मोहल्ला किले के पास के लोगों को गर्मी में पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। यहां के निवासियों को सुबह चार बजे से हैंडपंप पर जाना पड़ता है। इसकी वजह, दिनभर हैंडपंप चलने से पानी के साथ बालू आती है। इस कारण लोग सुबह से पानी भरते हैं।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में एक हैंडपंप है, वह भी बालूयुक्त पानी दे रहा है। इस कारण सुबह चार बजे से पानी भरना पड़ता है। क्योंकि, रातभर हैंडपंप बंद रहता है। रातभर में बालू नीचे बैठ जाती है और हैंडपंप के पानी का उपयोग पीने और नहाने में हो जाता है। सुबह 4 से 7 बजे तक पानी के लिए हैंडपंप पर हाय तौबा रहती है। क्योंकि, एक ही हैंडपंप है और वह भी कम पानी दे रहा है। परेशान लोग कई बार नगर पंचायत में अपनी पीड़ा सुना चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला। आलम यह है कि यहां कि निवासी पहले पानी का प्रबंध करते हैं, फिर खाना बनाने की सोचते हैं।
विज्ञापन

नहाने से लेकर खाना बनाने तक के लिए पानी जुटाना पड़ता है। तीस घरों के बीच एक ही हैंडपंप है। सभी को सुबह जल्दी होती है, इससे चार बजे से ही पानी के लिए जोर अजमाइश शुरु हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवबाई
बच्चे को लेकर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। हैंडपंप के निकट बाल्टी रखकर धूप से बचने के लिए पड़ोसी के बाद नंबर आने की प्रतीक्षा करती हूं।
- राजबाई
दोपहर में पानी भरकर रख लेती हूं, तब शाम का काम चलता है। रात में भरती हूं, तो सुबह की रोटी बनती है। खाने से ज्यादा पानी की दिक्कत होती है।
- नाराहटबाई
नागरिकों को बूंद-बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। पानी के लिए सुबह से रात तक मशक्कत करनी पड़ती है। वार्ड के निवासी वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत में कई बार कह चुके, लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। जो पानी दे रहे ,हैं उनमें आधे से अधिक गंदा पानी उगल रहे हैं।
- लक्षमण प्रसाद, पूर्व पार्षद
ट्यूबवेल और पाइप लाइन डलवाने के लिए नगर पंचायत बोर्ड में प्रस्ताव दे चुका हूं। प्रस्ताव स्वीकृत करके कार्य कराया जाएगा।
- रामकुमार चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed