फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   handpump, polluted water, colony pipri

पीपरी में हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी

Thu, 05 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
handpump, polluted water, colony pipri
मोहल्ले में भरा पानी और डूबा हैंडपंप - फोटो : LALITPUR
पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के चलते मोहल्ला पीपरी की बदहाल स्थित है। सड़क न बनने और चोक नाली से यहां के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले वालों को गंदे पानी से होकर घर जाना पड़ रहा है। मोहल्ले में लगा हैंडपंप जलभराव के कारण प्रदूषित पानी दे रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाली के हजारिया वार्ड के मोहल्ला पीपरी में नगर पंचायत की ओर से अभी तक सड़क और नाली नहीं बनाई गई है। इसके कारण हल्की बारिश में ही यहां दलदल की स्थित हो जाती है। विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से मोहल्ले में जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में चारों ओर के रास्ते में गंदगी व जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क व नालियों का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुन नहीं रहा है। उन्होंने डीएम से सड़क और नाली बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

---
हमारे मोहल्ले में बारिश का पानी भरा रहता है, जिससे निकलने में काफी परेशानी होती है। अगर मोहल्ले में नालियां बन जाएं, तो समस्या नहीं होगी। संजू यादव
हम लोगों को गली से निकलना मुश्किल हो रहा है गंदे पानी से मार्ग भरा हुआ है। नगर पंचायत ने बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। सुदामा सेन
मोहल्ले के चारों ओर का रास्ता बारिश के पानी से भरा है। हैंडपंप से प्रदूषित पानी निकल रहा है। जलभराव से काफी असुविधा हो रही है। अमरपाल सिंह
हमेशा जलभराव की समस्या रहती है। जिससे आने जाने में बहुत समस्या होती है। कीड़े -मकोड़े पानी में रहते हैं जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। धीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नगर पंचायत में सड़क और नालियां बनवाने के लिए प्रस्ताव दिया है लेकिन अभी तक इस पर मंजूरी नहीं मिली। जलभराव की सूचना मिली है। वह जल्द लही सड़क व नाली बनवाने की कोशिश करेंगे।
नारायण दास चौरसिया, सभासद, वार्ड 5 नगर पंचायत पाली

मोहल्ले की खस्ताहाल सड़क

मोहल्ले की खस्ताहाल सड़क- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed