{"_id":"6144f8958ebc3edacc1bd972","slug":"handicap-certificate-online-portal-lalitpur-news-jhs204576479","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र व अन्य कार्यों के लिए कार्यालय में नहीं भटकना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र व अन्य कार्यों के लिए कार्यालय में नहीं भटकना होगा
विज्ञापन
viklang.jpeg
- फोटो : viklang.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अब स्वास्थ्य विभाग में दिव्यांग प्रमाण पत्र व मेडिकल सर्टिफिकेट समेत कई सेवाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नहीं भटकना होगा। लोग विभागीय पोर्टल व जनसेवा केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसमें सत्यापन के लिए समय व तिथि की जानकारी दी जाएगी।
लोगों को सुविधा देने और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता रखने के लिए शासन ने नौ कार्यों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए विभागीय पोर्टल जारी किया गया है, इसमें लोग अपने कार्यों के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। निशुल्क सुविधा दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति स्वयं पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाता है तो जन सेवा केंद्रों, लोकवाणी केंद्र, ई सुविधा केंद्रों से आवेदन करवा सकेंगे। इसके लिए 15 रुपये का शुल्क केंद्र संचालक को देना होगा।
---
यह सेवाएं हुईं ऑनलाइन
- क्लीनिक/मेडिकल का पंजीयन
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- असफल परिवार नियोजन के क्लेम का भुगतान
- सफल टीकाकरण प्रमाण पत्र
- उम्र प्रमाण पत्र
- अस्पताल में मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र
- सरकारी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा क्षतिपूर्ति
विभाग में नौ कार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाणपत्र या अन्य सुविधाएं ले सकेंगे। इसके लिए कार्यालय में नहीं भटकना होगा। ऑनलाइन के दौरान तिथि व समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
- अजय भाले
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी