फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hadtal khatm fir bhi nhi sudre likeg

हड़ताल खत्म फिर भी नहीं सुधरे लीकेज

Wed, 13 Feb 2019 01:23 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 13 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
hadtal khatm fir bhi nhi sudre likeg
line lekej, lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
जल संस्थान कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी लंबे समय से चले आ रहे पाइप लाइनों के लीकेज सुधारे नहीं जा सके हैं। इसका विपरीत असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है। वर्तमान में एक दर्जन से ज्यादा स्थलों पर पाइप लाइनों का पानी नालियों में बह रहा है।
विज्ञापन

एक ओर योगी सरकार हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है। वहीं, जल संस्थान पूर्व से चले आ रहे करीब साढ़े तेरह हजार जल उपभोक्ताओं की प्यास बुझाने में नाकाम हो रहा है। सबसे ज्यादा लोअर जोन में समस्या बनी हुई है। मुहल्ला गोविंद नगर, रैदासपुरा, चौबयाना, चिरोलपुरा, मऊठाना आदि हैं। जल संस्थान में आए दिन पंप में खराबी आ जाती है। जनवरी माह से लेकर अब तक कई बार पंप खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन


उस पर पाइप लाइन में बने जगह-जगह लीकेज जलापूर्ति को दुरूस्त बनाने में रोड़ा बने हुए हैं। इनमें तुवन गेट, रानी अवंतीबाई प्रतिमा के पास, एसपी आफिस के पास, महिला थाने के पास, गिरजाघर के पास, पानी की बड़ी टंकी के पास, सावरकर चौक आदि स्थलों पर लीकेज देखे जा सकते हैं। पहले इन लीकेजों को नहीं सुधारने के पीछे कर्मचारियों की हड़ताल रही। अब जब कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है, उसके बाद भी पाइप लाइनों के लीकेज सुचारू जलापूर्ति में बाधा बने हुए हैं। जिससे रोजाना सैकड़ों लीटर कीमती पानी नालियों में यूं ही बह जाता है। अवर अभियंता रामभुवन का कहना है कि पाइप लीकेज सुधारने में श्रमिकों की कमी हो गई है। इस समय एक दिन में लगभग दो लीकेजों की मरम्मत हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन में आपूर्ति नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन
नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पेयजल समस्या को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुहल्ला खिरकापुरा, गांधीनगर, नेहरू नगर, चौबयाना सहित कई मुहल्लों में पेयजल की समस्या देखी जा रही है। इस मामले में विभागीय कर्मी बेपरवाह बने हुए हैं। जिस कारण नागरिकों को पेयजल का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिवस के अंदर आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगी। बैठक में रामनरेश दुबे, अजय तोमर, इस्लाम, प्रदीप रिछारिया, जेपी दुबे, प्रेमनारायण दुबे, समद खान आदि उपस्थित रहे।  


सुधारे जा रहे लीकेज
पाइप लाइनों के लीकेज सुधारे जा रहे हैं और जहां जलापूर्ति बाधित होने की सूचना मिल रही है, उनका स्थलीय निरीक्षण कराकर आपूर्ति दुरुस्त की जा रही है।  
प्रवीण यादव
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed