फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hadse me marne wale ka karaya pm

प्रशासन ने रात में ही कराया हादसे में मरने वालों का पोस्टमार्टम

Wed, 27 Apr 2022 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hadse me marne wale ka karaya pm
ललितपुर। अनियंत्रित बस खाई में गिरने से हुई चार लोगों की मौत के मामले में प्रशासन ने रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। परिजन शव को घर ले गए और बुधवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती 34 घायलों में नौ को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक इनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

ललितपुर से मड़ावरा जा रही निजी बस मंगलवार शाम करीब 6.10 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौरा-मिर्चवारा के बीच पड़ोरिया बाग के निकट आगे जा रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार तोड़कर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में सुखवती (62)पत्नी आनंद कुमार निवासी महरौनी, रजनीश(25) पुत्र देवी निवासी गांव दामिनी,लखनलाल (55)पुत्र जूने निवासी बजर्रा खितमास और रघुवर(25) पुत्र रामशरन निवासी पिपरिया बंशा जाखलौन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल 34 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही थी कि यदि पोस्टमार्टम दूसरे दिन हुआ तो परिजन कोई बवाल कर सकते है। इसलिए डीएम के आदेश पर हादसे में मरने वालों का देर रात तक पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती सात गंभीर घायलों को देर शाम और दो घायलों को बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल में भर्ती 25 घायलों की हालत में अब सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
ललितपुर। भाजपा के हाईवे स्थित कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया गया। पदाधिकारियों ने मृतकों के प्रतिशोक-संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार के लोगों को यह शोक सहने की ताकत ईश्वर से देने की प्रार्थना की गई। जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने परिवहन विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि परिवहन विभाग शासन की नीतियों पर पलीता लगाने में लगा हुआ है। सड़क पर चलने वाले वाहनों को कैसे छूट दे दी जाती है और सैकड़ों की संख्या में वाहन डग्गामारी करने में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी , बुंदेलखंड विकास बोर्ड प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, महेश श्रीवास्तव , बंशीधर श्रीवास, बरिष्ठ नेता अशोक गोस्वामी, डॉ. राजकुमार जैन, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गंधर्व सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, सम्राट बनाफर, डॉ.दीपक चौबे मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed