फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gyanodaya Academy and GIC team came first

Lalitpur News: ज्ञानोदय एकेडमी और जीआईसी की टीम रही अव्वल

Thu, 04 Sep 2025 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gyanodaya Academy and GIC team came first
बिरधा (ललितपुर)। माया ज्ञानोदय संस्कार अकादमी में 50वां जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में जीआईसी बार और बालक वर्ग में माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रथम मुकाबला बालिका वर्ग अंडर-17 में फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बार व पहलवान गुरुदीन इंटर कॉलेज के मध्य हुआ। जीआईसी बार की टीम विजेता बनी। बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी व जीआईसी जखौरा के बीच खेला गया। माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी विजेता व जीआईसी जखौरा उपविजेता रही।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी विजेता रही। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में माया ज्ञानोदय संस्कार अकादमी व किसान इंटर कॉलेज के मध्य मैच हुआ। माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी विजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग में जीआईसी बार विजेता रही। प्रतियोगिताओं में शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी, पहलवान गुरुदीन इंटर कॉलेज ललितपुर, जीजीआईसी ललितपुर, जीआईसी जखौरा, जीआईसी ललितपुर, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, माया ज्ञानोदय संस्कार एकेडमी बिरधा, ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज बिरधा, जीआईसी बार आदि विद्यालयों के बालक- बालिका वर्ग ने प्रतिभाग किया। विजेता व उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर को विजेता टीम के सभी खिलाड़ी मंडलीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष अंशुल दीक्षित, उपाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जयराम दुबे, भारत भूषण चतुर्वेदी व प्रबंधक राज राजेश दीक्षित, प्रधानाचार्य राधेश्याम पुरोहित, रामकुमार साहू, पीटीआई संतोष पटेल, रामबाबू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed