फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gutka worker again FIR

गुटखा दुकान संचालक पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा

Sat, 02 May 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gutka worker again FIR
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पुरानी बजरिया में गुटका दुकान संचालक समेत चार लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ापुरा के सेक्टर मजिस्ट्रेट विश्वजीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृृहस्पतिवार की सुबह वह अर्पित गुप्ता के साथ वार्ड संख्या सात बड़ापुरा के पुरानी बजरिया मोहल्ले में भ्रमण कर रहे थे। यहां राजेंद्र, शशांक कुमार, अमित रजक, विमल आदि मोहल्लावासियों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि नीरज, संजय, दीपू साहू द्वारा किराना स्टोर संचालित किया जा रहा है। वह सामान रेट से ज्यादा मूल्य पर बेच रहे हैं। इसके अतिरिक्त गुटखा, सिगरेट, बीड़ी प्रतिबंधित सामग्री भी बेच रहे हैं। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट किराना स्टोर पर गए तो दुकान पर बैठा नीरज एक छोटा कार्टून लेकर घर के अंदर भाग गया। जब दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया तो वहां अंदर से तीन महिलाएं नीरज की मां, पत्नी व बहन दरवाजे पर आकर खड़ी होकर तेज आवाज में अभद्रता करते हुए गाली देने लगीं। इस पर घटना की जानकारी पुलिस चौकी में दी। चौकी इंचार्ज मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। काफी देर तक वह बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने महिलाओं को शांत कराया और दुकान के पीछे वाला कमरा दिखाने को कहा। इसमें लगभग 15- 20 बंडल बीड़ी कुछ सिगरेेट के पैकेट व चार पांच पुड़िया गुटखा रखी मिलीं। पुलिस के साथ-साथ घर की महिलाएं भी सड़क पर आ गई और जोर-जोर से चिल्लाते हुए छीनने का प्रयास करने लगीं। भीड़ एकत्रित होने पर हटवाने का प्रयास किया गया। इसी बीच नीरज की बहन बीड़ी व सिगरेट का डिब्बा छीनकर अंदर भाग गई और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इससे सरकारी कार्य बाधित होने के साथ ही दुकानदार द्वारा आवश्यक उपभोग की वस्तुओं का दाम निर्धारित मूल्य से अधिक लिए जाने की जानकारी हुई है। कोतवाली पुलिस ने सेक्टर मजिस्ट्रेट विश्वजीत सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज, नीरज की मां, नीरज की पत्नी व नीरज की बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed