{"_id":"60dccd748ebc3ebf4a33855d","slug":"gulmohar-tree-destroyed-by-storm-lalitpur-news-jhs1984211180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी व बारिश में गिरा गुलमोहर का पेड़, बिजली का खंभा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी व बारिश में गिरा गुलमोहर का पेड़, बिजली का खंभा टूटा
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
कस्बा मड़ावरा में आंधी बारिश में सड़क किनारे टूटकर गिरा पड़ा गुलमोहर का पेड़।
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
मड़ावरा (ललितपुर)। बुधवार को दोपहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते कस्बा मड़ावरा में बेरियर चौराहे के पास गुलमोहर का पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा भी टूट गया। पेड़ को डालें गिरने से पेड़ के नीचे फल विक्रेता का हथठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
कस्बा मड़ावरा में बुधवार को सुबह से धूप व उमस में लोग परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर में अचानक से मौसम ने करवट बदली और अचानक से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी और घने बादलों के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश भी होने लगी। इसी दौरान तेज आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ा एक गुलमोहर का पेड़ धराशायी होकर टूटकर बिजली के खंभा व तारों पर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा भी टूट गया और वहां आसपास निकल रहे वाहन चालक बाल-बाल बच गए। वहीं पास में हरपाल प्रजापति अपने हाथ ठेले पर फल सब्जी की दुकान लगाए थे, तो पेड़ों की डालियां गिरने से उसकी दुकान तहस-नहस हो गई और दुकानदार मुश्किल से अपनी जान बचाकर भाग। इसके साथ ही कस्बा में ही सूरज चौधरी के मकान के सामने स्थित बिजली का खंभा गिरने से पूरे कस्बा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खंभा दोबारा लगाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, फल विक्रेता द्वारा प्रशासन से उसे हुए नुकसान के एवज में दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।