फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gst team protest busseness men

छापामार टीम का व्यापारी करेंगे डटकर विरोध:सुनील

Tue, 24 Nov 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
gst team protest busseness men
बैठक के दौरान मौजूद व्यापारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। स्थानीय एक होटल में जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उत्पीड़न के लिए डाले जा रहे छापों का डटकर विरोध करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जीएसटी विभाग का यदि कोई अधिकारी किसी भी जिले के बाजार में छापा डालने के लिए जाएगा तो कार्यकर्ताओं द्वारा टीम का घेराव किया जाएगा। लखनऊ से आए प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि सरकार को मंडी शुल्क पूर्ण रूप से एवं टोल टैक्स आधा कर देना चाहिए। जीएसटी कमिश्नर द्वारा की गई छापों की घोषणा का व्यापार मंडल खुला विरोध करता है। सरकार को चाहिए कि वह सर्वे, छापे का कानून केवल अधिकारियों के लिए बनाएं न कि व्यापारियों के लिए। यदि जीएसटी विभाग का कोई अधिकारी किसी भी जिले के किसी बाजार में छापा डालने के लिए जाएगा तो व्यापार मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा छापामार टीम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सरकार से मांग है कि छापे के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। जीएसटी, आयकर, टीडीएस रिटर्न देर से जमा करने पर जुर्माना न किया जाए। बिजली का बिल पूरी तरह माफ किया जाए, क्योंकि दुकानें पूरी तरह से बंद रही हैं। इस दौरान बिजली का उपयोग नहीं किया गया, जिसका बिजली का बिल जमा करने का औचित्य नहीं है। व्यापारियों द्वारा ली गई सीसी लिमिट का ब्याज तीन माह माफ किया जाए। नगर पालिका, नगर पंचायत की दुकान का किराया निरस्त किया जाए, साथ ही हाउस टैक्स माफ किया जाए। लॉकडाउन में ट्रक एवं बसें खड़ी रही हैं, उनका परमिट रोड टैक्स 6 माह का माफ किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनौरा, बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, युवा जिला अध्यक्ष विशाल सराफ, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, दीपक सिंघई, समित समैया, मिर्जा फहीम बेग, द्वारका झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed