फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gravel and tar washed away from roads in rain

Lalitpur News: बारिश में सड़कों से बह गई बजरी, तारकोल

Mon, 28 Jul 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gravel and tar washed away from roads in rain
ललितपुर। बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश से सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। वाहन हिचकोले खाकर निकल रहे हैं। दो पहिया वाहन अनियंत्रित होने से लोग चोटिल तक हो रहे हैं। पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। वाहनों के निकलने के दौरान छींटों से उनके कपड़े गंदे हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
शहर के मुख्य मार्ग से गोविंद सागर बांध की बांयी नहर से हाईवे जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। मार्ग पहले ही कच्चा होने से परेशानी होती थी। अब बारिश में भारी वाहनाें की निकासी से गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में जमा पानी से आवागमन में परेशानी हो रही है। गति धीमी होने से वाहनों की कतार लग रही है।
विज्ञापन

---
एआरटीओ कार्यालय से राजघाट सड़क को जोड़ने वाला नहर मार्ग जर्जर हो गया है। कई जगह सड़क पूरी तरह गायब हो गई है। महज कच्चा मार्ग ही नजर आ रहा है। बारिश से मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। चार पहिया वाहन फंस रहे हैं तो दो पहिया वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। पैदल चलने में भी कीचड़ से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पानी की टंकी से सदरकांटा होकर घंटाघर से सावरकर चौक तक सड़क गड्ढों से छलनी हो गई है। मार्ग में महज गड्ढे ही नजर आ रहे हैं। चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन तक सुरक्षित नहीं चल पा रहे हैं। हालत यह है कि गड्ढों से बचने के चक्कर में चालक फुटपाथ पर वाहन ले जा रहे हैं। राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

---
तुवनटीला से करीमनगर मार्ग का डामर बह गया है। कदम-कदम पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत के अभाव में गड्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है। बारिश का पानी भरने से राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। वाहनों की निकासी से राहगीरों के ऊपर गंदा पानी आ रहा है। किनारे नहर होने से वाहन के अनियंत्रित होने पर गिरने का भय भी है।
---
शहर के मुख्य मार्गों पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश बंद होने पर गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।-रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed