{"_id":"5efe350f8ebc3e42bc5b37fb","slug":"grasshopers-attack-and-destroyed-crop-lalitpur-news-jhs1705476141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल ने पहुंचाया सब्जियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल ने पहुंचाया सब्जियों को नुकसान
विज्ञापन
आसमान में मंडरा रहा टिड्डी दल
- फोटो : LALITPUR
बार/देवरान/पुलवारा। ब्लॉक बार के ग्राम देवरान समेत आसपास के गांवों में आए टिड्डी दल ने सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने जैसे-तैसे उन्हें थाली बजाकर भगाया। उधर, कस्बा बार के कुछ घरों में टिड्डियां घुस गईं, जिससे लोग घबरा गए और बाहर निकल पड़े। आसपास के गांवों में भी टिड्डियों ने नुकसान पहुंचाया। टिड्डी दल मध्यप्रदेश के मोहनगढ़ की ओर चला गया। बार में टिड्डियों का यह तीसरा हमला है।
बड़ी संख्या में टिड्डी दल ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा है, जहां किसानों के खेतों में सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। ग्राम देवरान में बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे टिड्डी दल मंडराया और कुछ ही देर में सब्जियों के खेतों के ऊपर मंडराने के बाद फसल पर बैठ गया। किसान जब तक वहां पहुंचे और थाली आदि बजाकर उन्हें भगाया, तब तक वह पालक, टमाटर, हरी मिर्च, पत्तेदार सब्जियों को नुकसान पहुंचा चुके थे। ग्राम देवरान से सटे गांव हीरापुर, हनुपुरा, वस्त्रावन, गढ़िया गांव के ऊपर भी लाखों की संख्या में टिड्डी दल मंडराता रहा, लेकिन फिर चला गया।
कस्बा बार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मध्य प्रदेश की तरफ से लाखों की संख्या में आए टिड्डी दल ने हमला बोल दिया। टिड्डियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि आकाश में लग रहा था कि जैसे धूल भरी आंधी हो और देखते ही देखते टिड्डियां खेतों में नीचे आ उतरीं। उनको भगाने के लिए लोगों ने अपने खेतों व घरों की छतों पर खड़े होकर थाली बजाना शुरू किया तो टिड्डियां चली गईं।
विज्ञापन
कस्बा बार सहित ग्राम पुलवारा, धमना, गैंदोरा, लड़वारी, बमनगुवां, भुजऊपुरा, कठवर, खैरा, रमपुरा-कठवर, धनगौल आदि गांवों में टिड्डियों से किसानों द्वारा खेतों में बोई गई खरीफ की फसल को नुकसान की आशंका है। टिड्डियों का हमला इस कदर था कि टिड्डियां कस्बे की दुकानों और घरों के अंदर तक जा घुसीं, जिससे बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। टिड्डियों को भगाने के लिए लोग थाली बजाने लगे। लोगों द्वारा टिड्डियों को भगाने के लिए किए जा रहे अत्यधिक शोर के कारण टिड्डी दल मध्य प्रदेश के मोहनगढ़ की तरफ चला गया। उधर, बार के किसानों को तीसरी बार हुए हमले से चिंता सता रही है। ग्राम कारीटोरन, इमलिया, खजुरा, वस्त्रवान, टोडी बम्हौरी, धमना, भेलौनीसुबा आदि गांव से होता हुआ टिड्डी दल मध्यी प्रदेश के मोहनगढ़ की तरफ चला गया। टिड्डी दल ने हाल ही में बोई गई खरीफ की फसलों को खाता हुआ चला गया। इससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। इस समय खेतों में उड़द, मक्का, सोयाबीन, मूंग आदि की फसल बोई गई हैं। फसल अंकुरित होकर नए पत्ते निकल रहे हैं। इन्हीं पत्तों को टिड्डी दल ने नुकसान पहुंचाया है।
टिड्डी दल लाखों की संख्या में खेतों के ऊपर मंडराता रहा। सोयाबीन, उड़द, मूंगफली और मक्का की फसलों को नुकसान ना पहुंचे, इसी डर से किसानों ने टिड्डी दल को तालियां और थालियां बजाकर भगाया।
- हरिराम विश्वकर्मा
टिड्डी दल ने करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह गांव के ऊपर मंडराकर दस्तक दी थी। गांव वालों ने ताली और थाली बजाकर टिड्डी दल को भगा दिया था। अब फिर से लाखों की संख्या में टिड्डी दल आया।
- थोवन कुशवाहा
किसान टिड्डी दल को खदेड़ने में सफल तो हो जाते हैं, परंतु वह गांव के ऊपर मंडराते रहते हैं। टिड्डी दल को देखकर किसान चिंतित हैं।
- हल्के चंदेल