फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grand Ganga Aarti Held Amidst Fireworks; Massive Crowds Gathered

Lalitpur News: आतिशबाजी के बीच हुई भव्य गंगा आरती, उमड़ा जन सैलाब

Wed, 27 May 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Grand Ganga Aarti Held Amidst Fireworks; Massive Crowds Gathered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर नगर के मानसरोवर पर पहली बार एक संस्था के तत्वावधान में गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। जिसे देखने भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ा।
नगर के जागरूक प्रकृति रक्षकों द्वारा एक वर्ष से प्रत्येक रविवार को सुबह मानसरोवर पर सफाई अभियान चला कर उसकी जलकुंभी हटाने का कार्य किया जा रहा है। गंगा दशहरा पर आयोजित गंगा आरती की भव्यता के लिए हजारिया महादेव मंदिर के समीप बने घाटों को विशेष रूप से सजाया गया था। सोमवार को रात में आयोजित गंगा आरती को देखने सैकड़ों की संख्या में आसपास से लोग आए। इस मौके पर मानसरोवर के घाटों को दीपकों और बिजली की अनुपम छटा से सजाया गया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनुराग रावत की पत्नी आईएफएलओ अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि प्रकृति रक्षकों की मेहनत से मानसरोवर झील इस समय पहले से अधिक सुंदर नजर आने लगी है। गंगा आरती की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएस परिहार ने और संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह , विक्रांत गौर, केतन दुबे, बिंदू रावत, मिनी अग्निहोत्री, मुस्कान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed