{"_id":"5f972abf8ebc3e9bf00e10d8","slug":"gram-prashan-naga-sadhu-lalitpur-news-jhs1796272182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने की नागा साधु से अभद्रता, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने की नागा साधु से अभद्रता, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन
fight
- फोटो : fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार (ललितपुर)। थाना बार के अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग में एक नागा साधु से जवारे विसर्जन में जाने के दौरान ग्राम प्रधान ने अभद्रता कर दी और गाली- गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हरिद्वार केे दस नंबर घाट के नागा साधु बालगिरी महाराज थाना बार के ग्राम बरौदाडांग में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना करते हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि रामनवमी के दिन जवारे विसर्जन के दौरान वह मंदिर में जा रहे थे। उसी समय गांव प्रधान जयराम कुशवाहा पुत्र जसरथ आया और अभद्रता करते हुए गाली- गलौज करने लगा। आरोप है कि हाथा- पाई के लिए हमलावर हो गया। किसी तरह गांव के लोगों ने समझा- बुझाकर उसे शांत कराया। पुजारी ने बताया कि कुछ देर बाद वह व्यक्ति उनके पास आया और पैर पकड़कर माफी मांगने लगा, जिस पर उन्होंने कहा कि माफ किया और वह चला। जवारे विसर्जन के कारण वह बीते रोज नहीं आ सका, अब सूचना देने आया। इस पर थाना बार पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
----------
ग्राम बरौदाडांग में एक मंदिर के पुजारी द्वारा ग्राम प्रधान पर मंदिर में अभद्रता का आरोप लगाया गया है। पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक