फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gram Panchayats will undertake the construction of school toilets and roads.

Lalitpur News: ग्राम पंचायतें कराएंगी विद्यालयों के शौचालयों व सड़कों का निर्माण

Thu, 08 Oct 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will undertake the construction of school toilets and roads.
ललितपुर। जिले की ग्राम पंचायतें अब परिषदीय विद्यालयों के जीर्ण-शीर्ण शौचालयों और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराएंगी। इसके साथ ही क्षेत्र की बस्तियों के दुर्गम रास्तों में सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस संबंध में ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं। कुछ ग्राम पंचायतों ने अपने प्रस्ताव विभाग को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन से संस्तुति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति काफी खराब है। कई शौचालयों में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। कुछ में मूत्रालय भी खराब पड़े हैं। गेट व अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल न होने से सुरक्षा की समस्या है। ग्राम पंचायतों के कई गांवों व मजरों में रास्ते दुर्गम हैं। वहां अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। जल्द ही ग्राम पंचायतों में स्थित विद्यालयों की दशा सुधरेगी। शौचालयों की कमियों को दूर किया जाएगा। मूत्रालय में नए मूत्र पात्र लगाए जाएंगे और पानी की व्यवस्था होगी। गेटों की मरम्मत भी की जाएगी।
विज्ञापन

00000000000
सड़क निर्माण और पौध सुरक्षा
गांवों के दुर्गम मार्गों में सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत राज विभाग को कई ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मिल चुके हैं। शेष ग्राम पंचायतों में कार्य तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन की स्वीकृति के बाद विद्यालयों और गांवों में सड़क की सुविधा होगी। बीते माहों में लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी की जाएगी। पौधों को संरक्षित करने के लिए चारों ओर जाली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
ग्राम पंचायतों के विद्यालयों शौचालयों की मरम्मत व दुर्गम रास्तों पर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। अब तक कई ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव आए हैं।

- कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed