फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   govt rice caught at throat purchase shop

गल्ला खरीद की दुकान पर पकड़ा सरकारी चावल

Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
govt rice caught at throat purchase shop
दुकान के अंदर रखी चावल की बोरियां - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। एसडीएम संजय कुमार ने ग्राम बम्होरीकला में मदनपुर रोड पर गल्ला खरीद की एक दुकान का औचक निरीक्षण किया। गल्ला खरीद की दुकान पर सरकारी चावल पकड़ा गया। मंडी समिति ने फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम को दुकानदार ने बताया कि शुभम ट्रेडर्स के नाम से खरीद-फरोख्त की जाती है लेकिन दुकान में सरकारी बोरियों में चावल रखा देख उन्होंने उसके प्रपत्र मांगे तो दुकानदार कागजात नहीं दिखा सका। इस पर एसडीएम ने दुकान को माल सहित सीज कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही कृषि उत्पादन मंडी समिति और खाद्य पूर्ति विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव जीके तिवारी ने बताया कि फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला खरीद की दुकान पर सरकारी चावल पाए जाने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि एसडीएम द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा दुकान की सील खुलवाकर आवश्यक जांच की जाएगी। दुकान में यदि सरकारी बोरियों में चावल पाया जाता है तो दुकान संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने गल्ला मंडी के बाहर खरीद-फरोख्त कर रहे व्यापारियों की दुकानें बंद करवाते हुए उन्हें नियमानुसार लाइसेंस लेकर व्यापार करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed