फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   govind sager dam will be filled by jhaklon pump cenal

जाखलौन पंप केनाल से भरा जाएगा गोविंद सागर बांध

Wed, 29 Sep 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
govind sager dam will be filled by jhaklon pump cenal
नहर का निरीक्षण करते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने राजघाट बांध से निकली हुई जाखलौन पंप कैनाल की मुख्य नहर का निरीक्षण किया और जाखलौन पंप केनाल से निकली नहर के माध्यम से गोविंद सागर बांध को पूर्ण क्षमता से भरने के दिर्नेश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गोविंद सागर बांध, जो वर्तमान में अपनी पूर्ण क्षमता का 78 प्रतिशत भरा है और 22 प्रतिशत अब भी खाली है। इस बांध से संपूर्ण शहर एवं रेलवे के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इससे निष्कासित नहरों के द्वारा सिंचाई के लिए कृषकों को जल भी उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में मानसून को दृष्टिगत रखते हुए गोविंद सागर बांध का पूर्ण क्षमता से भर पाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। बांध के कम जल भराव की स्थिति के कारण पेयजल संकट उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यालय ज्ञाप जारी करते हुए आदेश दिए हैं कि शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए राजघाट बांध से निकली हुई जाखलौन पंप मुख्य नहर के किमी 22 से स्कैप के माध्यम से गोविंद सागर बांध को भरा जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड-प्रथम को निर्देश दिए कि मुख्य पंप नहर तत्काल निरीक्षण कर नहर को संचालन कराए जाने के निर्देश दिए और उन्होंने यह भी कहा कि सुनिश्चित करें कि रोस्टर के अनुसार नहर के संचालन एवं नहर के स्कैपिंग के कार्य कराए जाने में कोई असुविधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड ललितपुर निर्देश दिए कि स्कैप पानी पहुंचाने के लिए आवश्य कार्य पूर्ण करा कर बांध में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता डाल नहर खंड, झांसी को निर्देश दिये गए कि 29 सितंबर से पंप का संचालन सुनिश्चित सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed