फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   govind sagar dam

गोविंद सागर बांध के गेट खुलने का इंतजार, उत्सुकता बढ़ी

Fri, 28 Aug 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
govind sagar dam
बारिश के बाद गोविंद सागर बांध पर पहुंची युवतियां। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गोविंद सागर बांध का जल स्तर बढ़ने से अब जल्द ही गेट खोले जाएंगे। इससे शहर के लोगों में जल स्तर जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। इससे बांध में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। इसमें युवाओं की संख्या कुछ ज्यादा ही है। तमाम लोग गेट के पास खड़े होकर बांध का लेवल देख रहे हैं। कुछ युवा बांध का बिहंगम दृश्य देखने के लिए गेट के ऊपर रखी मशीनों की सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं। हालांकि, ऐसे युवाओं को सीढ़ी से ऊपर जाने के लिए रोका जा रहा है। कई लोग सिके भुट्टे का आनंद ले रहे हैं। इसे देख बांध पर सिके भुट्टे के ठेले लगने लगे हैं। उधर, राजघाट निर्माण खंड के अवर अभियंता विकास दीप भारती का कहना है कि गोविंद सागर बांध का जल स्तर 1191 फीट है। यदि एक फीट और पानी बढ़ता है तो गेट खोलने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, बांध में अभी पानी कम ही आ रहा है।

गोविंद सागर बांध के बढ़ रहे जल स्तर को देखने के लिए लगी सैलानियों की भीड़

गोविंद सागर बांध के बढ़ रहे जल स्तर को देखने के लिए लगी सैलानियों की भीड़- फोटो : LALITPUR

गोविंद सागर बांध

गोविंद सागर बांध- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed