{"_id":"68a8b51eabd23f94810b71e2","slug":"government-rice-confirmed-in-pickup-lalitpur-news-c-131-sjhs1010-141290-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पिकअप में सरकारी चावल की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पिकअप में सरकारी चावल की हुई पुष्टि
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को एसडीएम और पुलिस ने पकड़ी थी पिकअप
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बृहस्पतिवार की रात उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चावल ले जा रही एक पिकअप को पकड़ा था। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से आई टीम ने पिकअप में मिले चावलों की जांच की, जिसमें चावल सरकारी पाया गया। पिकअप का चालक मौके पर उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह को उसमें रखे चावलों के कोई प्रपत्र न दिखा सका था। जिस पर उन्होंने उसे कोतवाली में पुलिस की अभिरक्षा में गाड़ी खड़ा करवाकर इसकी जांच के लिए पूर्ति विभाग को निर्देशित किया था। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से आई टीम ने चावलों का परीक्षण किया और टीम ने पाया की पिकअप में रखा चावल सरकारी उचित दर विक्रेताओं के द्वारा वितरित होने वाला चावल है। चावल के सरकारी प्रमाणित होने के बाद अब उचित दर विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में दीपक जैन, पूर्ति निरीक्षक तालबेहट ने बताया कि विभागीय टीम ने पिकअप में रखे चावल का सरकारी होना पाया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।