फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government ITI building not handed over even after six months

Lalitpur News: छह महीने बाद भी हैंडओवर नहीं किया राजकीय आईटीआई भवन

Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Government ITI building not handed over even after six months
ललितपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने और उन्हें व्यावसायिक शिक्षा की सुविधा के लिए में बनवाया गया मड़ावरा का राजकीय आईटीआई सफेद हाथी साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और सांसद ने राजकीय आईटीआई का बड़ी ही धूमधाम से शिलान्यास किया गया था और मड़ावरा क्षेत्र के युवाओं को मिलने वाली इस सुविधा का खूब प्रचार प्रसार भी किया है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई भवन के निर्माण को छह महीने हो गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते नवनिर्मित भवन को हैंडओवर नहीं किया गया। गौरतलब है कि इस शैक्षिक सत्र में नवनिर्मित कॉलेज का लोकार्पण कर कक्षाएं (ट्रेड) संचालित होनी थी लेकिन जून बीतने वाला है। अभी तक संस्थान हैंडओवर नहीं किया गया। जिससे सैकड़ों युवाओं में मायूसी दिख रही है। वहीं इस मामले में श्रम व सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ ने बताया कि मड़ावरा में आईटीआई संचालित कराने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया है। उम्मीद है इस सत्र में संस्थान संचालन हो जाएगा।
विज्ञापन

बीए फाइनल हो गया है। स्नातक के बाद किसी व्यावसायिक शिक्षा के लिए आईटीआई करना था, लेकिन अभी कॉलेज के सुचारू होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। अब बीएड में दाखिला लेंगे। - अंकित राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अभी कॉलेज का संचालन नहीं हुआ है, जिससे व्यावसायिक शिक्षा के लिए अब मुख्यालय अथवा दूसरे जिले पढ़़ाई के लिए जाना पड़ेगा। - मोहम्मद रियाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed