फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government is not giving budget for housing, the poor are waiting for a pucca roof

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों को नहीं मिली एक भी फूटी कौंड़ी

Sat, 24 Sep 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government is not giving budget for housing, the poor are waiting for a pucca roof
ललितपुर। गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए चलाई गईं आवास योजनाएं सहारा नहीं बन पा रही हैं। हालात यह हैं कि जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कोई बजट नहीं मिला है। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना में महज 14 पात्रों को ही अब तक भुगतान किया गया। ऐसे में तमाम पात्र लाभार्थी आज भी कच्चे मकानों और झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सरकार ने ग्रामीण इलाकों में सहरिया आदिवासी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को पक्की छत देने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना चलाई है। इसके तहत लाभार्थी को एक लाख बीस हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते है।
विज्ञापन

लाभार्थी को एक कमरा, एक बरामदा व एक किचिन का निर्माण कराना होता है। लेकिन वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए कोई बजट नहीं दिया। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास की आस लगाए बैठे लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में भी 850 आवासों के लिए धनराशि मांगी गई थी। लेकिन सरकार ने महज 14 आवासों के लिए ही धनराशि भेजी है। जबकि ग्रामीण इलाकों में सहरिया जनजाति के लोगों को अभी भी पूर्णतया छत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवासों की सूची वित्तीय वर्ष में
वित्तीय वर्ष - लक्ष्य - स्वीकृत - प्रगति - प्रतिशत - शेष
2020-21 - 2964 - 2964 - 2913 - 98.28 - 51
2021-22 - 1029 - 1029 - 1009 - 98.06 - 20
योग - 3993 - 3993 - 2922 - 98.22 - 71
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों की सूची वित्तीय वर्ष में
वित्तीय वर्ष - लक्ष्य - स्वीकृत - प्रगति - प्रतिशत - शेष
2020-21 - 8063 - 8062 - 7994 - 99.14 - 69
2021-22 - 5817 - 5809 - 5726 - 98.44 - 91
योग - 13880 - 13871 - 13720 - 98.85 - 160
वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ब्लॉकवार आवासों की सूची
ब्लॉक का नाम - लक्ष्य - स्वीकृत - प्रगति - शेष
बार - 2574 - 2571 - 2546 - 28
बिरधा - 34 86 - 3481 - 3420 - 66
जखौरा - 2937 - 2936 - 2905 - 32
मड़ावरा - 3221 - 3221 - 3169 - 52
महरौनी - 2566 - 2566 - 2539 - 27
तालबेहट - 3089 - 3089 - 3063 - 26
योग - 17873 - 17864 - 17642 - 231
वर्तमान वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवासों के लिए 14 आवासों की धनराशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं हुई है। पिछले वर्षों के लक्ष्यों को करीब शत प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।
एसके सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed