फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   goverment should promote micro small and medium indrustry

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो को बढावा दे सरकार

Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
goverment should promote micro small and medium indrustry
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दे सरकार
विज्ञापन

- नेहरू महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ने दिया सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य डॉ. पराग अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस ने लोगों की परेशानी को काफी हद तक बढ़ा दिया है। प्रवासी मजदूरों के पलायन से उनके सामने रोजगार की समस्या बढ़ गई है। प्रदेश सरकार उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए पैकेज उपलब्ध करा रही है। जिसके चलते सरकार को चाहिए कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल मेें भारत को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था। क्योंकि, भारत में उत्पादित होने वाली वस्तुओं की विदेशों में बहुत मांग थी। भारत से बहुत बड़े स्तर पर वस्तुओं का निर्यात विदेशों में होता था। भारतीय उत्पादों को विदेशों में बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। इन उत्पादों पर बहुत भरोसा व विश्वास था। सभी उत्पाद स्वदेशी थे, तब हमारा देश आत्मनिर्भर था। उसी प्रण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ही आत्मनिर्भर भारत की फिर से संकल्पना की गई है।
विज्ञापन

20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देश की विकास यात्रा को तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति प्रदान करेगा। केंद्र सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और सुधार करने की कोशिश कर रही है। इसी में हम उप्र सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना को भी शामिल कर सकेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य में स्थानीय कौशल का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed