फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Goverment college distribute sweater chilren

परिषदीय विद्यालय के बच्चों को बांटे गए स्वेटर

Sun, 01 Dec 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Goverment college distribute sweater chilren
स्कूली बच्ची को स्वेटर पहनाते बीएसए मनोज वर्मा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। प्रभारी जिलाधिकारी ने स्वेटर का वजन कराया। इसके बाद बच्चों को स्वेटर पहनाए गए। बच्चे नए स्वेटर पाकर खुश हो गए।
विज्ञापन

जूनियर स्तर तक की शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए बच्चों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसमें स्वेटर का वितरण भी शामिल है। इस समय जिले के परिषदीय विद्यालयों में 1,74,197 बच्चों का नामांकन है। जिसे ध्यान में रखकर स्वेटर की खरीद की गई है। इसकी आपूर्ति की जिम्मेदारी यूपी इंड्रस्टीयल कोआपरेटिव एसोसिएशन कानपुर/लखनऊ की फर्म को दी गई है। पिछले दिनों 178.75 प्रति स्वेटर की दर से टेंडर स्वीकृत हुआ था। चयनित फर्म ने स्वेटर की आपूर्ति की है। इसकी गुणवत्ता जांच कराने के लिए जिलास्तरीय समिति ने अपनी मौजूदगी में पहले सैंपल का वजन कराया गया, जिसका वजन 157 ग्राम निकला।
विज्ञापन

इसके बाद आपूर्ति में आए स्वेटर का वजन किया गया। इसमें स्वेटरों का वजन प्राप्त कराए गए सैंपल से कहीं अधिक निकला। हालांकि, कुछ स्वेटर का वजन कम निकला, जिन्हें मौके पर ही रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीएम अनिल कुमार मिश्र ने बीएसए से दो टूक कहा कि प्रत्येक स्वेटर का वजन सुनिश्चित किया जाए व स्वेटर में इंटरलॉकिंग देखी जाए। यदि कोई कमी निकलती है तो उसे अलग कर दिया जाए। वितरण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है।
उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों (कक्षा 01 से 08) को स्वेटर वितरित किए जाने हैं। गठित कमेटी (अध्यक्ष जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी/वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक विष्णुकांत द्विवेदी) की मौजूदगी में स्वटरों का वजन किया गया। स्वेटर 187 ग्राम तक पाये गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आरके पुरोहित, विनोद कुमार पटैरिया, भरत कुमार वर्मा, ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

कमेटी ने निर्देश दिए कि समस्त प्रधानाध्यापक ग्राम में कार्यरत आंगनबाड़ियों और एएनएम से संपर्क कर उनसे वजन मशीन प्राप्त कर 157.00 ग्राम से अधिक वजन के स्वेटरों का ही वितरण बच्चों को कराएं। कम वजन प्राप्त स्वेटरों को तत्काल वापस करें। प्रधानाध्यापकों को कहा गया है कि ब्लॉक संसाधन केन्द्र से स्वेटर प्राप्त कर तत्काल नियमानुसार वितरण कराएं। ग्राम स्तरीय वितरण समिति में लगे माली/अनुचरों के स्थान पर ग्राम के विद्यालयों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं एएनएम को वितरण के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed