फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gona forest range deforestation

गौना वन रेंज में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे पेड़

Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
gona forest range deforestation
सक्तू गांव में सड़क किनारे लगे गीली लकड़ी के ढेर - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/ललितपुर। गौना वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत खेतों से फसल कटते ही लकड़ी कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से नदी, नाले व मेड़ पर खड़े हरे पेड़ों को धराशायी करना आरंभ कर दिया है। कुछ आरा मशीन संचालक बिना कागजात मांगे ही लकड़ी के चिरान में लगे हैं, जिससे गौना वन रेंज की हरियाली पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

रबी फसल की कटाई होने के साथ ही खेत खाली हो गए हैं। इससे पेड़ों का कटान व उठान आसान हो गया है। इसे देख लकड़ी कारोबारी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को अपने साथ लेकर हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाना शुरू कर दिया है। इन दिनों क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरे भरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इस अवैध कटान में कुछ आरामशीन संचालक भी सहभागी बन रहे हैं। बिना किसी कागजात मांगे क्षेत्र से लाई जा रही लकड़ी का चिरान कर रहे हैं। इसमें गुरार, अर्जुन, नीम, आम, महुआ, जामुन, बबूल के पेड़ शामिल हैं। इससे क्षेत्र में हरे भरे पेड़-पौधों का अस्तित्व खतरे में आ गया है। गौना वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सक्तू गांव में आरा मशीन रात दिन लकड़ी का चिरान कर रही है। इस वजह से यहां दूर-दूर से लकड़ी चिरान के लिए लाई जा रही है, इसके आसपास लकड़ी के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में विभागीय उदासीनता उजागर हो रही है, जिससे क्षेत्र में हरे भरे पेड़-पौधों के कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

------
फर्नीचर का भी चल निकला कारोबार
गौना वन रेंज में धड़ल्ले से पेड़ों का कटान होने से फर्नीचर का कारोबार भी चल निकला है। जिले में जगह-जगह लकड़ी की चौखट, पटिया, गिट्टा व सटरिंग के लिए पटिया रखे देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सक्तू गांव में पेड़ों के कटान की जानकारी नहीं है। इसकी सूचना मिली है तो कर्मचारी भेजकर वास्तविकता का पता लगाया जाएगा। इसके अलावा आरा मशीन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
जेडी सिंह, एसडीओ वन क्षेत्र, महरौनी

गौना रेंज में धड़ल्ले से काटे जा रहे पेड़

गौना रेंज में धड़ल्ले से काटे जा रहे पेड़- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed