{"_id":"5722642b4f1c1b3f44a91bab","slug":"going-to-waste-water-leakage-at-railway-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर लीकेज से बरबाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग पर लीकेज से बरबाद हो रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
water problem, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। एक तो पूरा जिला पानी के संकट से जूझ रहा है, ऊपर से मुहल्ला नेहरू नगर की ओर जाने वाली पाइप लाइन में लीकेज के कारण पानी बह रहा है। डीएम लीकेज सही करने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मुहल्ला नेहरू नगर की ओर जाने वाली पाइप लाइन में नर्सरी मैदान के पास लीकेज है। रेलवे पुल के पास बने चैंबर में लीकेज है, पुल के नीचे और उस पार नेहरू नगर की ओर बड़ा लीकेज है। इन लीकेज से पानी बहकर आसपास के गड्ढों में भर जाता है।
लीकेज के कारण नलों में पानी बहुत धीमी गति से आ रहा है। यह लीकेज करीब एक सप्ताह से है, लेकिन विभाग के लोगों को जानकारी नहीं है। जब उनसे कम पानी आने के बारे में पूछा जाता है तो एक ही जवाब दिया जाता है कि टंकी पूरी नहीं भर पाई है।
विज्ञापन
मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान लीकेज की ओर आकृष्ट कराया है कि लीकेज बंद कर दिए जाएं तो लोगों को पानी काफी दह तक मिलने लगेगा। गौरतलब है कि जिलाधिकारी स्वयं लीकेज सही कराने के लिए जल संस्थान को निर्देश दे चुक हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।