फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   godess workship

दुर्गा पंडालों में सुबह शाम लग रहे मां के जयकारे

Thu, 22 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
godess workship
कारीटोरन में सजी माता की झांकी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में जगह-जगह दुर्गा पंडालों के सजने से भक्ति की गंगा बहने लगी है। पंडालों में सुबह शाम आरती हो रही है। इसमें महिला-पुरुष अगाध श्रद्धा शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ जुगपुरा के सेवनी मुहल्ला में पार्षद उदय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू पटेल के घर के पास मां अम्बे जी की भव्य झांकी सजी हुई है। यहां पर श्रद्धालु कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते दिख रहे हैं। इस दौरान माता रानी के जयकारे लगा रहे हैं। जुगपुरा वार्ड नंबर 8 के पार्षद उदय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू पटेल कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए श्रद्धालुओं से कह रहे हैं। उधर, ब्लॉक बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में हर साल की भांति इस बार भी मां दुर्गा की झांकी रखी गयी है। कोरोना की वजह तीन से घटकर इस बार केवल एक दुर्गा पंडाल रह गया है। इसमें मां की आरती करने के लिए महिला पुरुष व बच्चे पहुंच रहे हैं।

जुगपुरा के सेवनी मुहल्ला में मां अम्बे की आरती करते श्रद्धालु

जुगपुरा के सेवनी मुहल्ला में मां अम्बे की आरती करते श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed