फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   goddess worship

नम आंखों से कृत्रिम क़ुंड में देवी प्रतिमाएं की गई विसर्जित

Tue, 27 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
goddess worship
मुहल्ला सिद्धनपुरा मे दुर्गा जी की मूर्ति को अपने कंधों पर रखकर विसर्जन को जाते भक्तगण - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गोविंद नगर बांध के निकट बनाए गए कृत्रिम कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मां के जयकारे लगाते हुए जमकर रंग गुलाल उड़ाया। कुंड के तट पर मंत्रोच्चार के बीच मां की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने आरती करके नम आंखों से मां आदिशक्ति को विदाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा कुंड के निकट नाव का इंतजाम किया गया था। पुलिस के जवान बच्चों को कुंड के अंदर प्रवेश करने पर रोकते नजर आए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक मां के जयकारे गुंजायमान होते रहे। सोमवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों से देवी प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए निकाली गईं। पुलिस प्रशासन ने देवी प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए। विसर्जन स्थल तक जगह-जगह चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक कुंड में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा, इसके लिए रोशनी की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सिद्धनपुरा वार्ड नंबर एक में टेढ़े नीम के पास विराजमान मां दुर्गा जी की मूर्ति की ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शिवम रैकवार, अरविंद, बंटी, नरेंद्र, दीपक, राजा बाबू , अमर, अजय का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। भक्तगण वाहनों से उतारकर दुर्गा जी की प्रतिमाओं को अपने कंधों पर लेकर गोविंद सागर बांध तक पहुंचे । इस दौरान रास्ते में भक्तों ने ढोल की थाप नृत्य किया। मातारानी के गीत भी गूंजते रहे। आरती के उपरांत कुंड में दुर्गा जी की मूर्ति को विसर्जित किया गया। ग्राम कारीटोरन में भी शहजाद नदी में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

माता की प्रतिमा विसर्जन में भक्ति गानों के धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु

माता की प्रतिमा विसर्जन में भक्ति गानों के धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR

कृत्रिम कुंड के पास मां दुर्गा की आरती करते भक्त

कृत्रिम कुंड के पास मां दुर्गा की आरती करते भक्त- फोटो : LALITPUR

कृत्रिम कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करते भक्त

कृत्रिम कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करते भक्त- फोटो : LALITPUR

कृत्रिम कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करते भक्त

कृत्रिम कुंड में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करते भक्त- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed