फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   goddess durga festival

प्रतिमा विसर्जन: बांध में खुदाई शुरू

Mon, 19 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 19 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
goddess durga festival
ललितपुर। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर पालिका ने काम तेज कर
विज्ञापन
दिया है। गोविंद सागर बांध में देवी प्रतिमा विसर्जन को लेकर तीन मशीनों से खुदाई का काम चल रहा है। अफसर इस कार्य का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
नगर में दो सैकड़ा से अधिक देवी प्रतिमाएं विराजमान हैं।


नवदुर्गा महोत्सव के दौरान देवी भक्त मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इधर, देवी प्रतिमा विसर्जन के आयोजन को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पानी की कमी को देखते हुए हाइवे स्थित गोविंद सागर बांध की तलहटी में 25,000 वर्ग फुट का गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसमें एक एलएंडटी मशीन और दो जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। साथ ही वहां से निकलने वाली मिट्टी को ट्रैक्टरों की सहायता से अन्य स्थानों पर डाला जा रहा है। इसके अलावा प्रतिमा को गड्ढे में उतारने के लिए घाट बनाए जाएंगे। इस गड्ढे की गहराई 10 फुट होगी। इसमें विद्युत मोटरों की सहायता से पानी भरा जाएगा, जिससे आसानी से विसर्जन हो सके।


चंडी धाम पर 20 को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी धाम मंदिर पर नवरात्र महोत्सव के अवसर पर स्थापित मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 20 अक्तूबर को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रात्रि में झांकी की महाआरती चंडी पीठाधीश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना बहुत ही फलदाई व प्रभावशाली होती है।


मां दुर्गा का अवतार अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए होता है, इसलिए नवरात्र में की गई आराधना अभीष्ट फलदाई होती है। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम 20 अक्तूबर को चंडी मंदिर पर होगा। इस दौरान सरदार बीके सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, राजीव बबेले, अवध बिहारी उपाध्याय, ओमकार सिंह सलूजा, दीपक सोनी, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, अश्वनी पुरोहित, वीरेंद्र पुरोहित, सतेंद्र सिंह सिसोदिया, शत्रुघ्न यादव, शांतनु पुरोहित, अनिल रावत, चंद्रशेखर, दिनेश पाठक, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, पार्षद महेंद्र सिंघई, प्राशु बजाज एवं आकाश सलूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed