{"_id":"5883b4534f1c1b632af003ae","slug":"go-boldly-to-vote-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर मतदान करने जाएं: उपजिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर मतदान करने जाएं: उपजिलाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। सरस्वती मंदिर इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी मड़ावरा सुरेश कुमार पाल और तहसीलदार मड़ावरा हेमंत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करें। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी भी प्रकार के लालच एवं दबाव में आकर मतदाता मतदान न करें। मतदाता पूरी ईमानदारी के साथ स्वतंत्र होकर मतदान करें।
मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल ने कहा कि प्रशासन मतदाताओं को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी तरह से तैयार है, मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। मतदाता जागरूकता अभियान से मतदान के लिए अधिक से अधिक मतदाता प्रेरित होगें और मतदान को मतदाता आगे आयेगें ऐसी उम्मीद है। रैली के संयोजक सरस्वती मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति ने कहा कि जागरूकता नारों, गीतों, नुक्कड नाटकों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्रायें मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रहें हैं। चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप मतदाता जागरूकता का कार्य सम्पन्न किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता रैली सरस्वती मंदिर इंटर कालेज से होते हुए डाक बंगला, पठकान जी मंदिर, शाला जी मंदिर, कारस देव मंदिर होते हुए विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई।
इस दौरान तहसीलदार मडावरा हेमंत कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार प्रभात राय, सरस्वती मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति, काशीराम निरंजन, शंभूदयाल वर्मा, अरविंद कुमार नामदेव, रमेशचंद जैन, भगवानदास प्रजापति, भवानी शंकर, प्रकाश सिंह, राहुल कुमार झां, चक्रेश जैन प्रधानाचार्य आचार्य श्री विद्यासागर, कनक विश्वास, बालिका विद्यालय के लिपिक सहदेव सिंह, अखिलेश लक्ष्कार, रामेश्वर सिंह, घूमन सिंह, खिलावन सिंह, धु्रवप्रसाद विश्वकर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, त्रिलोक सिंह, पवन सिंह, सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।