फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Glaucoma : Patients will be dealt fruit

मोतियाबिंद: मरीजों को बांटे जाएंगे फल

Sat, 19 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Sat, 19 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल प्रशासन ने जनपद के लाभार्थियों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की योजना तैयार कर ली है। खास बात यह है कि इस बार स्मार्टकार्ड धारक लाभार्थियों के विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अक्तूबर - 2015 से शुरू होने वाले मोतियाबिंद ऑपरेशन मार्च 2016 तक चलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों से ऑपरेशन को चयनित किए गए लाभार्थियों के ऑपरेशन प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को किए जाएंगे। मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीजों को ठहरने के लिए न्यू बर्न यूनिट को आरक्षित कर लिया गया है। प्रत्येक मरीज को ऑपरेशन के दौरान मुफ्त लैंस, चश्मा और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार स्मार्टकार्ड धारकों को मोतियाबिंद ऑपरेशन में विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत जारी किए गए स्मार्ट कार्ड धारकों को नि:शुल्क दवाइयों और चश्मों के अलावा भोजन के साथ ही फल भी बांटे जाएंगे, आवश्यकता पड़ने पर उनको बाहर से दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑपरेशन के लिए गांव से जिला अस्पताल आने जाने का किराया भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. एसके वासवानी का कहना है कि अक्तूबर से मार्च महीने की अवधि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों और तीमारदारों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की नई योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed