फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Given space for maintenance

भरण पोषण के लिए दिया जाए स्थान

Sun, 22 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Given space for maintenance
ललितपुर। घंटाघर से वीर सावरकर चौक के बीच फुटपाथ पर दुकानें लगाकर व्यवसाय करने वाले फुटपाथी दुकानदारों ने रोजी- रोजगार के लिए स्थान की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में फुटपाथी दुकानदारों ने बताया कि वह शाही रोड के किनारों पर चालीस सालों से व्यवसाय करते चले आ रहे हैं, जिससे परिवारों का भरण पोषण होता है। तहसील तिराहे से लेकर वीर सावरकर चौक तक लागू की गई वन- वे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण उनको हटा दिया गया है।
विज्ञापन


इससे उनके व उनके परिवार के सामने रोजी- रोटी का संकट खड़ा हो गया है। करीब एक सैकड़ा लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी के नेतृत्व में शाही रोड पर ही जगह दिलाए जाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजीव बंटी, शरीफ खान, मुहम्मद अबरार, रईस खान, अंसार, रमेश साहू, शंकर लाल जोशी, सादिक, आनंद सरदार, बल्लू, नारायण सिंह, मुस्तफा खान, सुनील चौरसिया, मुहम्मद समीर, साजिद, आरिफ अली, भगवत अहिरवार, संजय कुमार, अरविंद कुमार, दशरथ पटेल, सुदर्शन कुमार, अमित कुमार, मुहम्मद इदरीश, अब्दुल सत्तार,

इमरान, अनिल कुमार, मुहम्मद अनवर, इरफान, इकबाल, रिजवान, इमरत, मूरत सिंह, मोहम्मद माजिद, रवींद्र कुमार, मुहम्मद इमरान आदि उपस्थित रहे।


दूसरी जगह दिया जाए स्थान
नगर में फुटपाथियों की समस्या कोई नई नहीं है। फुटपाथ पर लंबे समय से हजारों की संख्या में लोग व्यवसाय करते चले आ रहे हैं। कपड़ा, हाथ ठेला, चाट-पकौड़ा, फल एवं फ्रूट सहित अन्य छोटे व्यवसाय से पांच हजार से अधिक परिवारों का भरण- पोषण होता है।


इन व्यवसाइयों को कई बार हटाया गया, लेकिन पेट पालने के लिए उन्होंने फिर से दुकानें सजा लीं। नगर की इस विकराल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को अलग से स्थान देना चाहिए, जिससे उनका व्यवसाय चलता रहे और जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed