{"_id":"571fc4034f1c1bff55a91c18","slug":"give-twenty-thousand-i-ll-just-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार दे, अभी कराता हूं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार दे, अभी कराता हूं बहाल
Lalitpur
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बीस हजार दे, अभी कराता हूं बहाल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन की भर्ती के लिए लेन-देन का एक ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक विद्युत अधिकारी का ड्राइवर लाइनमैन की भर्ती के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
जनपद में स्थित 12 विद्युत विद्युत सब स्टेशन पर करीब 112 संविदा विद्युत लाइनमैन एक कार्रदाई संस्था के माध्यम से तैनात किए गए हैं। यह लाइनमैन गर्मी, बरसात व ठंड के मौसम में सीढ़ियां लेकर विद्युत फाल्ट ठीक कर उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में अहम भूमिका अदा करते हैं। लाइनमैन की तैनाती बिना विद्युत अधिकारियों की संस्तुति के नहीं की जा सकती।
उपखंड अधिकारी कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत जाखलौन में तैनात एक संविदा कर्मी को किसी वजह से हटा दिया गया। जिस पर उसने अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर लगाना शुरू कर दिया। बिजली यूनियन के पदाधिकारियों तक भी बात पहुंची, लेकिन उसे बहाली नहीं दी गई। इस मामले में आजकल विद्युत विभाग में एक ऑडियो वायरल हो गया है। इसमें हटाए गए उक्त लाइन मेन शकील से विद्युत अधिकारी का ड्राईवर फिर से तैनाती के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है, जबकि लाइनमैन अपनी माली हालत का हवाला दे रहा है। इस पर उक्त ड्राईवर बहुत से हटाए गए संविदा लाइनमैनों द्वारा बहाली के लिए 20 से 25 हजार रुपये या कइयों द्वारा इससे भी अधिक रकम देने की बात कह रहा है। हालांकि, इस मामले में विद्युत अधिकारियों द्वारा उक्त सौदेेबाजी कर रहे कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विद्युत विभाग में वायरल हुआ यह ऑडियो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है। उक्त लाइनमैन को आठ माह पूर्व हटा दिया गया था। अवैध पैसे लेने को लेकर आडियो वायरल फर्जी है।
- प्रेमचंद, एसडीओ द्वितीय