{"_id":"6122a7e48ebc3e799c614967","slug":"girl-s-dead-body-found-in-well-lalitpur-news-jhs202510616","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता किशोरी का शव कुआं में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता किशोरी का शव कुआं में पड़ा मिला
विज्ञापन
rape graphic.jpg
- फोटो : rape graphic.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बिरधा में तीन दिन से लापता एक किशोरी का शव रविवार को कस्बे में खेत में स्थित कुएं में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मामले में किशोरी के परिजनों ने दो युवकों पर उसे बहलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
कस्बा बिरधा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी 19 अगस्त को दोपहर में लगभग दो बजे घर से खेत चारा काटने की बात कहते हुए हंसिया लेकर निकल गई थी। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी, जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इस पर पिता ने दो युवकों पर उसकी बेटी को बहलाकर साथ ले जाने के मामले में बिरधा चौकी पुलिस और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रविवार को सुबह दस बजे परिजन फिर से बेटी की खोज में निकले तो उसकी चप्पलें और हंसिया एक खेत में स्थित कुएं के पास पड़े मिले, जिस पर उन्होंने कुआं में झांककर देखा तो उसका शव पानी में उतरा रहा था। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में किशोरी के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन ने आठ दिन पहले रविवार को ही परिवारजनों से रजवारा निवासी युवक आकाश से शादी करने की इच्छा जताई थी, जिस पर उसके परिजनों ने उस युवक व उसके परिवार वालों को घर बुलाकर बात की थी, लेकिन युवक ने शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद से उसकी बहन परेशान चल रही थी। लेकिन बाद में वह भी मान गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ग्राम रजवारा निवासी आकाश व बिरधा निवासी संतोष उसे बहलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद से उसकी बहन का कोई पता नहीं है। बीते रोज शनिवार को उसने बहन के लापता होने का शिकायती पत्र बिरधा चौकी पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दिया था, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। किशोरी पांच बहन और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। वह आठवीं कक्षा तक ही पढ़ी थी।
आत्महत्या को उकसाने में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते तीन दिन पहले 19 अगस्त को उसकी बेटी 16 वर्षीय बेटी को बिरधा निवासी संतोष एवं ग्राम रजवारा निवासी आकाश पुुत्र कैलाश उसे बहलाकर कहीं ले गए थे। संतोष उसकी बेटी से फोन पर आकाश की बात भी कराता था। आरोप है कि आकाश द्वारा बार-बार परेशान करने के चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बा बिरधा में किशोरी का शव कुआं में मिला है। किशोरी का उसके ही समाज के एक युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।