फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Girl dies under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Wed, 20 Aug 2025 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances

विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम पिसनारी निवासी अखलेश (24) की संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार देर शाम मौत हो गई। उसके ससुर ने तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही। वहीं, मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के ससुर रामसिंह ने बताया कि उसका पुत्र महेंद्र अपनी पत्नी अखलेश (24) के साथ मड़ावरा में रहता था। सोमवार को उसे एक रिश्तेदारी में जाना था तो वह मड़ावरा अपनी पत्नी के साथ बहू के पास गया था। इसके बाद वे लोग रिश्तेदारी में चले गए। रामसिंह ने बताया कि शाम को अखलेश ने उसे फोन किया और बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इसके बाद वह मड़ावरा आ गया था। यहां से अखलेश को वे लोग एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो वे लोग अखलेश को लेकर मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने अखलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका के पिता मनीराम निवासी ग्राम नैकारा ने बताया कि शादी के बाद से अखलेश का पति, देवर व देवरानी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। करीब एक वर्ष पूर्व अखलेश से मारपीट की गई थी। इसके बाद अखलेश अपने पति के साथ कस्बा मड़ावरा में रहने लगी थी। सीओ मड़ावरा केके मिश्रा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed