फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Girl dies in an uncontrollable car collision in Lalitpur

Road Accident in Lalitpur: बेकाबू कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाल-बाल बचे कई लोग, हादसे के बाद चालक फरार

Tue, 07 Jun 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Jun 2022 09:03 PM IST
सार

बच्ची सड़क पर खेल रही थी उसी समय एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक तेजी से भाग निकला। जिससे अन्य कई लोग भी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Girl dies in an uncontrollable car collision in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर के थाना सौजना क्षेत्र के गांव क्योलारी में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई एक बच्ची को सड़क पर खेलते समय कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडकील कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना बानपुर अंतर्गत के गांव सुनवाहा निवासी पूनम (07) पुत्री महेंद्र सिंह राजपूत सोमवार को परिजनों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोजना क्षेत्र के गांव क्योलारी में गई थी। सोमवार की रात को करीब आठ बजे जब वह सड़क पर खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक तेजी से भाग निकला। जिससे अन्य कई लोग भी बाल-बाल बच गए। कार की टक्कर लगने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन

जिस पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ले आए। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे दादा मुकेश सिंह ने बताया कि मृतका पूनम दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed