{"_id":"68a62f57aa31fe14db01df37","slug":"girl-dies-due-to-snake-bite-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-623299-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सांप के डसने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सांप के डसने से बालिका की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में बुआ के साथ सो रही आठ वर्षीय बालिका की सांप के काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंट निवासी जानवी कुशवाहा मंगलवार की रात को अपनी बुआ के साथ कमरे में तखत पर सो गई। बुधवार को तड़के लगभग चार बजे उसे तखत पर सोते समय सांप ने पैर में काट लिया। परिजन उसे उपचार को मेडिकल कॉलेज ले गए।उसकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी और वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन