फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   girl died by snake bite

सांप के डसने से किशोरी की मौत

Thu, 26 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
girl died by snake bite
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम रुकवाहा में खेत पर गई किशोरी की सांप के डसने से जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम रुकवाहा निवासी आरती (13) पुत्री जगदीश कुशवाहा मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपने पिता के साथ खेत पर गई थी। उसके पिता खेत में बने टपरे में चले गए, जबकि किशोरी खेत में टपरे से बाहर ही खेल रही थी। इसी दौरान उसे वहां निकले एक सांप ने हाथ की उंगलीने डस लिया, जिससे वह बेसुध होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब उसके पिता कमरे से बाहर निकले तो किशोरी बाहर खेत में अचेत अवस्था में पड़ी थी। जिस पर उसने देखा तो पास में ही एक सांप जाता दिखाई दिया और उसकी उंगली में सांप केडसने के निशान थे। यह देेख वह उसे उपचार के लिए महरौनी सीएचसी ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन दोपहर तक भी उसकी हालत में सुधार नहीं होता देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे मंगलवार की शाम को जिला अस्पताल लेकर पहुुुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा नंदराम कुशवाहा ने बताया कि मृतका दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed