फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   generic medicenn

चिकित्सक लिख रहे बाहर की दवाएं

Tue, 26 Feb 2019 01:05 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Tue, 26 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
generic medicenn
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। जिला अस्पताल में मरीजों सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोला गया है। लेकिन चिकित्सकों की मनमानी के चलते पांच माह बाद भी मरीजों को सस्ती दवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इससे मरीजों को बाहर की दवाएं लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को बाहर से मंगाई जाने वाली दवाओं में कम से कम दर पर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोला गया है। इस केंद्र पर जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं। जो अन्य दवा कंपनी से काफी सस्ती होती है। सरकार द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र पर 800 तरह की दवाएं व 154 तरह के सर्जीकल आइट की उपलब्धता है। लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी के चलते पांच माह के बाद भी मरीजों को जेनेरिक दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में जिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र पर करीब 400 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं। साथ ही चिकित्सकों द्वारा दवाओं की सूची न देने से अन्य दवाएं नहीं आ पा रहीं है। इसके अलावा सर्जीकल आइटम की मांग अभी तक नहीं की गई है। इसके चलते मरीज बाहर की दवाएं लेने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में कई निर्धन मरीज पैसों के अभाव में बिना दवा के ही वापिस हो जाते हैं। दूसरे दिन पैसों की व्यवस्था कर दवा खरीद पाते हैं। वहीं केंद्र से दवा खरीदने पर चिकित्सकों द्वारा वापिस करा दी जाती है। इसके चलते केंद्र पर प्रतिदिन ऐसे मामले आते हैं।
विज्ञापन


औषधि केंद्र पर नहीं मिल रहीं दवा
जिला अस्पताल में अपने बच्चे का उपचार कराने के लिए आया था। लेकिन चिकित्सक के द्वारा बच्चे को लिखी दवा जन औषधि केंद्र पर नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मजबूरन ही बाहर से दवा खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजू पाचौनी

नहीं मिला मलहम
सोमवार को जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए चिकित्सक के पास गया। जहां पर चिकित्सक ने एक मलहम लिख दिया। जब मलहम को लेने के लिए औषधि केंद्र पर पहुंचा लेकिन केंद्र पर दवाई नही मिल सकी। पैसों को अभाव के चलते आज दवा नहीं खरीद पाएंगे।
-महेश कुमार

हाथ में फोड़े व धब्बे होने के कारण उपचार कराने जिला अस्पताल आई। पर्चा बनवा कर चिकित्सक के पास पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने जो दवा लिखी गई है। उसे बाहर से ही खरीदना पड़ रहा है। केंद्र से दवा लेने पर वापिस कर देते हैं।

-ताराबाई गैचवारा

केंद्र पर नहीं है पूरी दवाएं
जिला अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र पर पूरी दवाईयां उपलब्ध नहीं हैं। जिससे मरीजों को बाहर की दवाईयां खरीदना पड़ रहीं है। शीघ्र ही केंद्र संचालक को दवाओं की सूची देकर दवाईयां उपलब्ध कराई जाएंगी
डॉ. एस के वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed