फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   geeta jayanti express additional coach relief

गीता जयंती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच से मिलेगी यात्रियों को राहत

Sat, 07 Nov 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
geeta jayanti express additional coach relief
ललितपुर। दीपावली के पर्व पर यात्रियों को उनके घर आसानी से पहुंचाने और कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच और अलग-अलग रेलवे स्टेशन केे लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेेन भी संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को अब मात्र एक सप्ताह ही शेष रह गया है, जिसके चलते दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अब वापस अपने घर लौटने लगे हैं। इसके लिए लोगों ने कोरोना काल के बाद ट्रेनों के संचालन शुरू होने के दौरान ही दीपावली पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी थी और जो लोग ट्रेेेनों में बुकिंग नहीं करा सके हैं, उनके लिए रेलवे द्वारा वर्तमान में विशेष ट्रेनों का संचालन के साथ ही पूर्व से चल रही ट्रेनों में विशेष कोच लगाकर यात्रियों को राहत दी जा रही है। इसी के तहत रेलवे ने खजुराहो से कुरुक्षेत्र के लिए चलायी जा रही गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाकर ट्रेन को संचालित किया जा रहा है। ट्रेन में यह अतिरिक्त कोच 21 नवंबर तक के लिए जोड़ा गया है। रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर 32 प्रारंभिक विशेष ट्रेनों सहित 290 विशेष ट्रेन संचालित हो रही हैं। जबकि 132 त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी के साथ रेलवे ने खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेन चलाई जा रही है। इस दौरान रेलवे द्वारा कोविड-19 को देखते हुए विशेष जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed